यूपी के उन्नाव में दर्दनाक हादसा, 18 लोगों की जिंदगी खत्म
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के उन्नाव में बुधवार तड़के ऐसा सड़क हादसा हुआ कि चारों ओर चीख-पुकार मच गई. डबल डेकर बस एक टैंकर से टकरा गई। टकराने के बाद हाईवे पर बस कई बार पलटी। दर्दनाक हादसे में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 19 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है. हालांकि, उन सभी की हालत स्टेबल बताई जा रही है. बस में सवार 20 लोग सुरक्षित हैं और उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है. कुल मिलाकर 39 लोग बच गए. बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर कामगार लोग सवार थे. अधिकांश लोग दिल्ली काम करने आ रहे थे.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सीतामढ़ी से एक स्लीपर बस दिल्ली आ रही थी. मगर रास्ते में ही उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वह बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक दूध के टैंकर से जा टकराई और देखते ही देखते चारों ओर लाशें बिछ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे और महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने उन्नाव में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
#UPNews#UnnaoAccident#Uttarpradeshnews#UnnaoBusAccident,






