देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नैशनल इंश्योरेंस कं. लि., क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के तत्वाधान में ए. डब्ल्यू. एच. ओ. कालोनी आई.टी.बी.पी. सीमा द्वार में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नैशनल इंश्योरेंस के उप महाप्रबंधक मनोज पांगती ने पर्यावरण के प्रति जागरुकता की आवश्यकता पर बल दिया। ए.डब्ल्यू.एच.ओ. रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कर्नल एस. डी. सहगल ने प्रथम वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण समारोह का शुभारंभ किया गया। एसोसिएशन के महासचिव विनोद रावत द्वारा लगाए गए पौधों के पालन तथा संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। नैशनल इंश्योरेंस के प्रबंधक नितिन कुमार और मधुर नागवान, उपप्रबंधक  संजीव सखूजा, रामरूप मीणा, वेल्फेयर एसोसिएशन के बाबूराम शर्मा और सूरज बिष्ट ने भी वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में रामअवध यादव, वैदिक नागवान, हरपाल आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है।

#Harela #Dehradunnews #Uttarakhandnews,