अक्शी पर्वतीय विकास समिति द्वारा संस्थाओं के साथ किया गया वृक्षारोपण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अक्शी पर्वतीय विकास समिति एवं, नमामि गंगे, तथा सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान तथा सहयोग से दून पाम,वेद सिटी सोसाइटी, ॐ सिटी, पटेल नगर, वार्ड 73 क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान क्षेत्रों में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार वृक्ष रोपे गए, साथ ही गंगा की स्वच्छता एवं क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में नमामि गंगे विभाग द्वारा टी शर्ट एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए, साथ ही सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा 120 पेड़ उपलब्ध कराए गए।

उक्त कार्यक्रम में मा मुख्यमंत्री के चीफ कॉर्डिनेटर इंद्रजीत सिंह कैड़ाकोटी, हरी सिंह भंडारी , कॉर्डिनेटर मा मुख्यमंत्री एवं सचिव सोसाइटी,अजय कृष्ण भटारा (एडवोकेट) सलाहकार (विधि), सोसाइटी फॉर इनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट, देवेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, अक्शी पर्वतीय विकास समिति के अध्यक्ष मति नैन उनियाल, पायल, सुप्रिया,पारुल डिंगरा, नमन,विजय बोरा,विनोद इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

#harelai#Dehradunnews#Uttarakhandnews,,







