(बॉलीवुड डेस्क): अजय देवगन स्टारर निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में अजय देवगन ने फिल्म से एक पोस्टर शेयर कर फैंस को फिल्म में अपने एक्शन से भरपूर अवतार की झलक दी थी.  सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई 'सिम्बा' और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई 'सूर्यवंशी' भी शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की 'सिंघम' से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे। वहीं, अब वे 'सिंघम अगेन' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन के साथ एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान , टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार कलाकार हैं। बता दें कि निर्देशक रोहित शेट्टी की ये फिल्म 2024 के आखिर में सिनेमा हॉल में दस्तक दे सकती हैं. 

#Rohit Shetty #Ajay Devgn #Singham Again #Bollywoodnews # Entertainment news,