भारी बारिश के चलते कल स्कूल रहेंगे बंद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश के कई जिलों में बारिश भारी हो रही है. जिसे देखते हुए 23 जुलाई को जनपद देहरादून में कक्षा एक से लेकर 12 तक की सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं National Disaster Alert Portal के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews #Uttarakhand Weather #Heavy Rain Alert,







