देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार दिनांक 28 जुलाई 2024 को रोबस्ट वर्ल्ड संस्था द्वारा विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी विभिन क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगो और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नरेश बंसल (सांसद राज्य सभा), तीरथ सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व सांसद लोकसभा), सविता कपूर (विधायक देहरादून), विनोद चमोली (विधायक देहरादून), जोत सिंह गुनसोला (पूर्व विधायक) और पूर्व अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड), रजत अग्रवाल (एमटीएडब्ल्यूए), डॉ. अशोक सक्सेना (पूर्व प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज),  रजत शक्ति (रेडएफएम उत्तराखंड प्रमुख) और स्वामी प्रणवानंद महाराज (बिश्नोई आश्रम हरिद्वार) मौजूद रहे ।


कार्यक्रम की शुरुआत शुभ बिश्नोई की किताब दयालु इशारों के उद्घाटन से हुई। शुभ बिश्नोई ने बताया कि उन्हें इस किताब में 11वीं कहानी लिखी है वो उत्तराखंड के समाज और उनकी दिक्कतों के बारे में बताती है। ये किताब खास उत्तराखंड के युवाओं के लिए है ताकि वो समाज और देश के लिए कुछ अच्छा सोच सकें। साथ ही इस किताब में उन सभी लोगों के बारे में लिखा है जिनको उनकी संस्था आज सम्मानित कर रही है।गई। उन्हें बताया गया कि जब वो 13 साल के थे तब उन्हें इस संस्था की स्थापना की थी और 2016 से संस्था विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। शुभ बिश्नोई ने बोला कि आज का ये कार्यक्रम हमारे स्वतंत्र सेनानियों की याद में किया जाता है ताकि सब उन लोगों के संकल्प को ना भूलें और देश के लिए उत्कर्ष कार्य करते रहें।


नरेश बंसल ने कहा कि उनको शुभ बिश्नोई की पहली किताब का भी उद्घाटन किया था और आज फिर उनकी दूसरी किताब का भी उद्घाटन किया। उनको कहा शुभ बिश्नोई की किताब लोगो के लिए एक प्रेरणा बनेगी और युवाओं को प्रेरणा देगी। संस्था हर क्षेत्र में बहुत उत्कर्ष कार्य कर रही है विभिन्न सामाजिक कार्यों को करते हुए जहां संस्था गरीबों के कल्याण हेतु वस्त्र वितरण, भोजन वितरण आदि करती रहती है। वही धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने हेतु वृक्ष रोपण और पेड़ों को बचाने का कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था के अध्यक्ष शुभ बिश्नोई ने ये संस्था 13 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी और समाज और देश के लिए संस्था के माध्यम से काम करते रहे।गिरिधर शर्मा (पूर्व महा मंत्री प्रेस क्लब) को सम्मनित करते हुए कहा उनका उदाहरण देते हुए भी कहा वो भी विभिन्न मंदिरो और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। जो समाज की सेवा में  तत्पर रहते हैं.


तीरथ सिंह रावत जी ने कहा कि उन्हें पिछले साल शुभ बिश्नोई की पहली किताब भी पढ़नी थी और उनको शुभकमनाये भी दी थी। उनको बहुत ख़ुशी है कि शुभ बिश्नोई निरंतर कहानी लेखन में आगे बढ़ रहे हैं और उत्तराखंड के बारे में लोगों तक जानकारी भेज रहे हैं। उन्हें बताएं कि शुभ बिश्नोई ने इतनी छोटी उम्र में समाज कार्यों से जुड़के और अपनी संस्था चलाके लोगो को ये बताया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और समाज में कुछ बदलाव लाने के लिए बस एक लक्ष्य होना चाहिए.


विधायिका सविता कपूर ने अपने उद्बोधन में बोला कि बच्चों को शुभ बिश्नोई (अध्यक्ष रोबस्ट वर्ल्ड) से प्रेरणा लेनी चाहिए और मोबाइल, गेम कंप्यूटर से दूर रहना चाहिए और कुछ समाज और देश के लिए सोचना चाहिए। । उन्होंने कहा कि संस्था विभीन स्कूल को संपर्क करके स्कूल के छात्रों को समाज और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक करती है। एवं स्कूल के माध्यम से नुक्कड़ नाटक एवं रोड शो द्वार देहरादून एवं मसूरी में लोगो को जागरूक करती है।

रजत अग्रवाल ने शुभ बिश्नोई को किताब के विमोचन के लिए शुभकामनाये दी और संस्था को इतने भव्य कार्यक्रम की बधाई दी और कार्यकर्म में आए बच्चों को बताया कि वो इस संस्था के साथ जुड़कर संस्था के माध्यम से समाज के लिए हो रहे हैं काम में हिसा ले सकते हैं। उन्होन वहां सम्मनित किए गए सभी लोगो को शुभकामनाये दी।
स्वामी प्रणवानंद महाराज ने बताया कि वो शुभ बिश्नोई को बचपन से जानते हैं और उन्हें शुभ बिश्नोई का पर्यावरण और समाज के प्रति प्रेम और लगन दिखता है।   अन्होने काई हजार पेड़ लगाके लोगो के लिए एक मिसाल बने है।
कार्यक्रम में रोबस्ट वर्ल्ड संस्था के अध्यक्ष शुभ बिश्नोई के साथ अतिथि के रूप में रजत अग्रवाल, शिव प्रसाद गैरोला, अधिवक्ता संजय बिश्नोई, डॉ. अंतिम विश्नोई धीरेंद्र भारद्वाज, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. अशोक सक्सैना, रजत शक्ति, स्वामी प्रणवानंद महाराज, शगुन आदि उपस्थित। कार्यकर्म में द पॉली किड्स स्कूल आईएसबीटी ब्रांच का स्टाफ, सार्थक, प्रत्यक्ष, श्रेयांश, निधि, मितांशु, ऋषित्व आदि भी शामिल थे।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews#PolyKids #Savitakapoor #NareshBansal #Tirathsinghrawat,