सीएम धामी ने ओलम्पिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही मनु भाकर भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
पेरिस ओलम्पिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर @realmanubhaker जी को हार्दिक बधाई। ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।… pic.twitter.com/sBoomhCBg4
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 28, 2024
#Paris Olympics #OlympicGames #Cheer4Bharat #realmanubhaker #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




