लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हाल में प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के साथ-साथ प्रदेश योगी सरकार भी गंभीर नजर आ रही है. यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बैठक हुई जिसमें सरकार व संगठन के लोग शामिल हुए। बैठक में एक सीट की जिम्मेदारी तीन मंत्रियों को दी गई हैं, जिसके लिए 30 मंत्रियों की एक टीम तैयार की है.क्योंकि यह योगी सरकार की साख की बात है और इसी वजह से सीएम योगी पूरी जिम्मेदारी खुद संभाल रहे हैं. सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए 30 मंत्रियों की अपनी टीम बनाई है. हर विधानसभा के लिए तीन मंत्री तय किए गए हैं, जो सीधे सीएम योगी को फीडबैक देने वाले हैं. ये मंत्री जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और वहां के हालातों की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे. विधानसभा के लिए बनाये गए प्रभारी मंत्रियों को सीएम योगी ने संबंधित क्षेत्र में सप्ताह में 2 दिन रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं. उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों के ग्रुप से अलग-अलग उनके क्षेत्र का हाल जाना है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को मिली पराजय के बाद पार्टी इन उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर संदेश देना चाहती है कि भाजपा की पकड़ अभी भी यूपी के मतदाताओं पर मजबूत है। इन चुनाव को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

करहल विधानसभा- जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल सिंह 
मिल्कीपुर विधानसभा– सूर्य प्रताप शाही व मयंकेश्वर शरण सिंह गिरीश यादव और सतीश शर्मा
कटेहरी विधानसभा- स्वतंत्र देव सिंह व आशीष पटेल और दयाशंकर मिश्र
सीसामऊ विधानसभा- सुरेश खन्ना व नितिन अग्रवाल
फूलपुर विधानसभा- दयाशंकर सिंह व राकेश सचान
मझवां विधानसभा- अनिल राजभर आशीष पटेल रविंद्र जायसवाल रामकेश निषाद
ग़ाज़ियाबाद सदर विधानसभा- सुनील शर्मा बृजेश सिंह कपिल देव अग्रवाल
मीरापुर विधानसभा- अनिल कुमार व सोमेन्द्र तोमर और केपीएस मलिक
खैर विधानसभा- लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह
कुंदरकी विधानसभा- धर्मपाल सिंह व जेपीएस राठौर जसवंत सैनी और गुलाब देवी

#UP Assembly Bypoll #UPNews#CMYogi # Uttar Pradesh News #UPBJP,