(बॉलीवुड डेस्क): फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर जियो स्टिडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' का ट्रेलर शेयर किया है. काफी दिनों से इसका प्रमोशन हो रहा था लेकिन अब इसका ट्रेलर उन्होंने शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'ये रहा ट्रेलर..भारत का सबसे ज्यादा इंतजार करने वाला गैंग वापस आ गया है. जो चंदेरी का नये आतंक को खत्म करने के लिए लड़ेंगे.' . फिल्म में 'स्त्री' (2018) के ही ज्यादातर सितारे नजर आएंग. इनमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. 

 

#Stree 2 Trailer#Bollywoodnews#Entertainmentnews#Stree 2 Trailer Out,