देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर, जो इन दिनों विवादों में चल रही हैं. अब यूपीएससी ने पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.  ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यूपीएससी की जांच से पता चला है कि पूजा खेडकर ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया. उन्होंने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान का उपयोग करके परीक्षा दी थी. यूपीएससी ने शुक्रवार को परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की। आयोग की ओर से उठाए गए कदमों में पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना शामिल है। उन पर फर्जी पहचान पत्र के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर कराई गई है। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 2023 बैच की अधिकारी पूजा खेडकर पर हाल में पुणे में अपने प्रशिक्षण के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने और सिविल सेवा में चयन के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। 

#UPSC# IAS #Puja Khedkar #Pooja Khedkar News #IAS Pooja Khedkar,