(स्पोर्ट्स डेस्क): बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान बनाया गया है. इस दौरे पर शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच का पदभार संभालने के बाद पहली बार गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। उनकी कोचिंग में भारत इस सीरीज को हर हाल में जीतना चाहेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे और हार्दिक पांड्या के हाथों में उपकप्तानी थी. लेकिन गंभीर के राज में ये भी हार्दिक के हाथ से चली गई है. शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टीम इंडिया ने मौका दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीम के तीन खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा संन्यास ले चुके हैं। इनके अलावा बुमराह को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है।

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

#BCCI#India Squad for Sri Lanka Tour 2024 #BCCI #Teamindia #Suryakumar Yadav,