Paris Olympics: नीरज चोपड़ा स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक में फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.34 मीटर के साथ ओलंपिक पुरुष भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए. नीरज अब फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।
वही दूसरी तरफ भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना जलवा बिखेरते हुए महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बता दें कि विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी. उन्होंने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कई मेडल अपने नाम किए हैं.
#Olympics 2024 #Paris Olympics 2024 #Vinesh Phogat #Neeraj Choopra Javelin Throw #Neeraj Choopra ,







