सीएम योगी अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम योगी दो दिन के अयोध्या दौरे पर संतों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे व कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। यह दौरा अयोध्या में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री का पहला दौरा है. सीएम योगी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे. इस दौरे को मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 7 अगस्त को मुख्यमंत्री सरयू गेस्ट हाउस से ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. फिर वह दिगंबर अखाड़ा में ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
#Ayodhya News #UP News # CM Yogi #CM Yogi Adityanath,







