(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में लगातार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया हैं, भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है। ओलंपिक में जिस खेल में भारत को सबसे ज्यादा सफलता मिली है वो हॉकी ही है। भारत अब तक हॉकी में कुल 13 पदक जीत चुका है जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय हाकी टीम ने स्पेन के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। स्पेन के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में भारत की जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे. उन्होंने मैच में दो गोल किए. इस जीत के साथ ही भारत ने अपने दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश को ओलंपिक मेडल से विदाई दी. भारत की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी मैच है. इस जीत के साथ ही उन्होंने संन्यास ले लिया है.

#Olympics2024 #ParisOlympics2024 #Hockeybronzemedal,