पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी का बड़ा एक्शन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपीएससी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूजा खेडकर की अस्थाई उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। इसके अलावा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। यूपीएससी ने कहा कि सभी रिकॉर्ड की जांच के बाद ये सामने आया कि पूजा खेडकर ने CSE-2022 नियमों का उल्लंघन किया है. आयोग ने सीएसई के पिछले 15 सालों के डाटा को रिव्यू किया जिसमें 15 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल थे. आपको बता दें कि यूपीएससी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे। यूपीएससी का कहना था कि अगर पूजा खेडकर पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। यूपीएससी ने भी पूजा खेडकर को इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। गौरतलब है कि पूजा खेडकर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. दिल्ली की कोर्ट में बुधवार (31 जुलाई) को पूजा खेडकर की अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई. कोर्ट से सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 1 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा. बीते दिनों पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया था. यूपीएसपी की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई शुरी की. पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने दस्तावेजों में नाम, तस्वीर, ईमेल और एड्रेस में गलत जानकारी दी. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ही पूजा खेडकर ने कोर्ट का रुख किया.
#Pooja Khedkar #IAS Puja Khedkar #UPSC #IAS,







