लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में लगातार हो रही बारिश से लखनऊ विधानभवन के अंदर पानी भर गया और बाहर भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। उधर, नगर निगम कार्यालय सहित कई प्रमुख कार्यालयों में भी जलभराव हो गया। यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच, विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई. बारिश का कहर इतना था कि लखनऊ में विधानसभा में जलभराव देखने को मिला. बता दें कि पूरा विधानसभा जलभराव से जलमग्न हो गया. विधानसभा के ग्राउंड फ्लोर में पूरे कमरों में पानी भर गया. कई सामान भी बारिश के पानी में भीग गए. बारिश का बहाव इतना तेज था कि विधानसभा के सचिवालय भी पानी घुस गया. पानी की वजह से सेना के जवान दीवार और गेट पर चढ़े हुए दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि जब विधानसभा में पानी घुसा तब मुख्यमंमत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। बाद में उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाला गया। 

यूपी विधानसभा में पानी भरने पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने जलभराव का वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है..."

 

#UPNews #CM Yogi Adityanath #CMYOGI #LucknowNews,