आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में करेगी एंट्री !
(बॉलीवुड डेस्क)। आलिया भट्ट अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं।
#bollywood,bollywoodnews, #bollywoodmovies, #indiancinema, #bollywoodsongs, #hindicinema, #indianactress, #movie2022,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




