विधानसभा मानसून सत्र : कांग्रेस विधायकों ने किया सत्र का बहिष्कार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सदन में आठ विधेयक पेश हुए। वहीं, करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था। आज सदन में बजट पारित कर दिया गया है। साथ ही विधेयक भी पास कर दिए गए। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने सत्र का बहिष्कार कर दिया।जिसके बाद विधायक विधानसभा के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews #UttarakhandAssemblyMonsoonSession2024 ##UttarakhandAssemblyMonsoonSession,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




