पीएम मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान के बीच रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र समेत हुए कई समझौते
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम नरेंद्र मोदी अपनी 2 दिवसीय ब्रुनेई यात्रा पर हैं, मंगलवार को पीएम ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बागवान पहुंचे. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए समझौतों से भविष्य में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने का अनुमान है। पीएम मोदी का ब्रुनेई दौरा काफी खास बताया जा रहा है कि क्योंकि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला ब्रुनेई दौरा है. पीएम मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया ने बुधवार को एक द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने बांदर सेरी बेगावान और चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने का भी स्वागत किया। ब्रुनेई की राजधानी बांदर सेरी बेगावान और भारत के चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होगी। सीधी विमान सेवा के अलावा दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष और लोगों के लोगों के बीच संबंध के क्षेत्र में भी अपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। इससे पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध के 40 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय हाई कमीशन के नए परिसर का उद्घाटन किया. पीएम ने हाई कमीशन को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रवासी भारतीयों की सेवा करेगा. कोटा पत्थरों से बनी हाई कमीशन की इमारत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है. पीएम मोदी इसके बाद राजधानी में स्थित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद पहुंचे. मस्जिद में पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने खुद वहां की तस्वीरें साझा की हैं.
#PMModibruneiVisit #PMModi #Worldnews,







