कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर मंडराया संकट
(बॉलीवुड डेस्क): कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। फिल्म 'इमरजेंसी' देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इसमें कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें, साल 2021 में कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी का एलान किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि यह सिर्फ एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, ना कि श्रीमति इंदिरा गांधी की बायोपिक. इमरजेंसी में कंगना रनौत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने जा रही हैं. कंगन रनौत के अलावा फिल्म में अनुमप खेर जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के रोल में दिखेंगे. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर कंगना भी नाराजगी जता चुकी हैं। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर अभिनेत्री ने कहा, बतौर एक क्रिएटिव पर्सन मैं निराश हूं। मेरी आवाज दबाई जा रही है। सत्य घटना पर आधारित फिल्म को नहीं दिखाए जाने का मुझ पर दबाव डाला जा रहा है'। कंगना ने आगे कहा कि यह फिल्म हमारे संविधान से जुड़ी एक अदभुत घटना को हमारे पास लाती है। यह हमारा अधिकार है कि हम इस विषय पर बात करें। वहीं, इस फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
#SGPC #EmergencyRelease #KanganaRanaut #Emergency #Bollywoodnews #Entertainmentnews,







