यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं बबीता चौहान
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी सरकार ने बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है. सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाकर आगरा को एक और तोहफा दिया है। वह लंबे समय से आगरा में पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। उन्हें यह दायित्व मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।बबीता चौहान आगरा के हरिपर्वत की प्रोफेसर कालोनी की रहने वाली हैं. वो पहले भी भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. इससे पहले बबीता चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष हैं. बबीता चौहान ने खुद का राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने इसके लिए बीजेपी संगठन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने मुझपर इतना भरोसा जताया है और मुझे संगठन में इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है, मैं इसके लिए बहुत आभार व्यक्त करती हूं. महिला आयोग की अध्यक्ष बनने वाली बबीता चौहान आगरा की पहली महिला नेता हैं। इसके पहले पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रिश्तेदार निर्मला दीक्षित आयोग की सदस्य रह चुकी हैं।
#BabitaChauhan #UPNews #Lucknownews #UPWomenCommission,







