बुढाना में हुए बवाल के पीछे एआइएमआइएम का हाथ
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एसपी देहात अदित्य बंसल के निर्देश पर बुढाना कोतवाली पुलिस में बुढाना में एक पोस्ट पर कमेंट करने वाले अखिल त्यागी के आवास पर पत्थर बाजी करने वाले कई युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने भेजा जेल। वही उनके साथ कई संदिग्ध व्यक्तियो को भी हिरासत में लेकर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बुढाना में हुए बवाल के पीछे एआइएमआइएम के पदाधिकारियों का अहम रोल है, जिसके चलते उसके नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से उपद्रवी भीड़ बुलाई गई थी। पुलिस ने AIMIM के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक यू ट्यूबर समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में पुलिस ने उपद्रव की साजिश करने वाले 5 लोगों को चिन्हित किया है जिन सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि AIMIM का विधानसभा के नाम से ग्रुप बना हुआ था, जिसमें ऑडियो वायरल मैसेज किए गए थे, जिसमें कहा गया था कि अल्लाह की शान में गुस्ताखी हुई है, तो वहां लोग इकट्ठे हो जाए । SSP ने बताया कि उपद्रवियों को बुढ़ाना में बस में भरकर लाया गया था और अखिल त्यागी की दुकान और मकान पर पथराव भी उत्तेजित करके कराया गया था ।उन्होंने बताया कि इस मामले में AIMIM के नगर अध्यक्ष आजम और उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है, साथ ही गोल्डन भारत के यू ट्यूबर राशिद समेत 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5 लोगों को साजिश रचने में चिन्हित किया गया है, जिनमे कुछ की गिरफ्तारी हो गयी है और शेष की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में हसनैन पुत्र फसी अख्तर निवासी बडी मस्जिद कस्बा बुढाना जो मुख्य साजिशकर्ता है, आजम पुत्र फारूखी एआईएमआईएम नगर अध्यक्ष है।
muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath #SanjeevBaliyan,







