उत्तराखंडी फिल्मों के हास्य अभिनेता दिखा रहे अपनी अदाकारी का जलवा !
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंडी विडियो गीतों व स्टेजों पर देश विदेश में हास्य अभिनेता शिव कुमार सिंह/(लिफ्ट) अपना जलवा बिखेरने के साथ ही अब उत्तराखंडी फ़िल्मों में भी अपनी धमक दिखा रहे हैं साथ ही जिनका हम जिक्र कर रहे हैं उन्होंने उत्तराखंडी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हास्य से भरपूर अभिनय से एक नयी छाप छोड़ी हैं. उन्होंने अपना लोहा मनवाने में कोइ कसर नहीं छोड़ी अपने फैंस को अपनी अदाकारी से दीवाना बना लेने वाले शिव कुमार सिंह/(लिफ्ट) इन्होंने ऐसे कई भिन्न भिन्न तरह के किरदार किए जिनमें उत्तराखंडवासी उन्हें (उत्तराखंडीजॉनी लीवर) के नाम से भी बुलाते हैं. साथ ही शिव कुमार सिंह ने चर्चित कलाकारो के साथ काम कर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। और आप को हंसाने और गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया ! कैसा भी किरदार उनको मिले वो किरदार उन पर जमता है! सरल स्वभाव के धनी शिव कुमार (लिफ्ट) को आपने कई विडियो सॉन्ग और फिल्म में अभिनय करते हुए देखा होगा जो काफी सुपर डुपर हिट रहीं।
जैसे की *मि छौ नौनी पौड़ी की , भपका, छौरी छलै गे, श्याली प्रधानी , फुचुटू की मम्मी, राजू ड्राइवर, प्यारी सीमा, श्याणा गंगी राम, श्याली भारुंडा, जूता मेरा, लशपा बुग्याल, समाधि हरछी गए, मामा भांजा, कश्मीर बॉर्डर तुम ड्यूटी पर, सासु बुआरी , बुढिया की लाठी, धर्मु ठेकेदार,ईथा जानू लैन उथा जानू लैन, आदि और भी बहुत से विडियो गीत है, वही फ़िल्मों में बेटी, पितृकुड़ा, दद्दी कु बक्सा आने वाली फिल्मे फ्योलि, चार चतुर (चार छकड़ेत) कई हिंदी फिल्म और कई शॉर्ट फिल्म जिन पर कार्य गतिमान हैं और कुछ का शूट चाल रहा है...
#Dehradunnews #Uttarakhandnews #UttarakhandFilmIndustary,,







