अयोध्या/लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां देश का हर घर रोशनी से प्रकाशित है, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर दिवाली के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो उठा. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान राम वनवास पूरा करके और लंकापति रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे तो उनके आगमन की खुशी दिवाली के रूप में मनाई गई थी. इस अवसर पर पूरे अयोध्या नगर में घी के दीपक जलाए गए थे और रोशनी से पूरी राम नगरी जगमगा उठी थी. इसी दिन को हर साल दिवाली के रूप में मनाया जाता है. इस साल अयोध्या के राम मंदिर में पहली दीपावली मनाई गयी। इस मौके पर 28 लाख दीये जलाए गये . इस मौके पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 28 लाख दीये जलाए गये और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया  .

इस पर्व का महत्व भारतीय संस्कृति में अत्यधिक है, जिसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है. लोग घरों में सजावट करते हैं और हर कोने को दीयों से सजा कर वातावरण को मंगलमय बनाते हैं. बाजार से लेकर घरों तक रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे. चारों ओर दीपों की जगमगाहट और रंग बिरंगी सजावट ने माहौल को आकर्षक बना दिया.  लोगों नए कपड़े, मिठाई, पटाखे, लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा, घर की सजावट के सामान, मिट्टी के दीपों की खरीदारी की. सामानों की बिक्री होने से कारोबार में बंपर उछाल हुआ. दिवाली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। 

#UPDeepawli #Deepawli #UPNews #DiwaliCelebration inAyodhya,