IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर के सामने कीवी टीम हुई ढेर
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब भी 243 रन पीछे है। शुभमन गिल 10 रन और यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय स्पिनर्स के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो गई. वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट जबकि आर अश्विन ने 3 विकेट लेकर पूरी टीम को समेट दिया. कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए।
#BCCI #Teamindia INDvsNZ,







