भारत और चीन में समझौता, LAC से पीछे हटेंगी दोनों देशों की सेनाएं
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय सेना और चीनी सेना इस महीने की 28-29 अक्तूबर तक LAC से पूरी तरह से पीछे हट जाएंगी। चीन के साथ समझौते पर सेना के सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) गश्त समझौते के तहत तय कार्यक्रम के मुताबिक इन इलाकों में लगाए गए अवरोधों को भी हटाना शुरू कर दिया गया है.
सेना के सूत्रों से पता चला है कि देपसांग और डेमचोक में पेट्रोलिंग दिवाली से शुरू हो जाएगी. 28-29 तारीख तक दोनों जगहों में डिसइंगेजमेंट पूरा हो जाएगा. अब तक 50 प्रतिशत डिसइंगेजमेंट पूरा हो चुका है, सैनिक पीछे हटे हैं. स्थानीय कमांडरों की ओर से की जा रही वर्तमान वापसी प्रक्रिया, सीनियर लेवल पर तय की गई व्यापक शर्तों के मुताबिक की जा रही है. इससे पहले 21 अक्तूबर को, भारत ने घोषणा की कि उसने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त करने के लिए चीन के साथ समझौता किया है, जिससे चार साल से अधिक समय से चल रहा सैन्य गतिरोध समाप्त हो गया है। हीं 24 अक्तूबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देश समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर "जमीनी स्थिति" को बहाल करने के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और चराई की बहाली शामिल है। राजनाथ सिंह ने संबंधों में प्रगति का श्रेय निरंतर बातचीत में संलग्न होने की शक्ति को दिया क्योंकि, जल्द या बाद में, समाधान सामने आएंगे।
#IndiaChinaRelations #IndiaChina #LAC #Indianarmy,







