महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने की अपनी दूसरी लिस्ट जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में 22 कैंडिडे्टस के नाम का ऐलान किया है. इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 99 प्रत्याशियों को टिकट दिया था.इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP भी शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन एमवीए है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) शामिल है।
#MaharashtraBJPCandidatesList #Maharashtraassemblyelections #BJP,







