पीएम मोदी ने मन की बात' छोटा भीम और मोटू पतलू का किया जिक्र
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में आज 115वें संस्करण में देश की जनता को सम्बोधित किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बिरसामुंडा, कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, भारतीय संस्कृति स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए डिजिटल अरेस्ट, भारतीय संस्कृति और फिट इंडिया कैंपेन पर भी लोगों को जागरूक किया. पीएम मोदी ने इस दौरान भारत की एनिमेशन तकनीक पर भी बात की और इसके साथ ही फिटनेस अवेयरनेस के साथ संस्कृति और लोक कला की बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र किया. 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, "आपको याद होगा जब 'छोटा भीम' टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था. बच्चे इसे कभी नहीं भूल सकते. 'छोटा भीम' के प्रति इतनी उत्सुकता थी. आज ढोलकपुर का ढोल' केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी बच्चों को आकर्षित करता है. इसी तरह, हमारे अन्य एनिमेटेड धारावाहिक जैसे 'कृष्ण', 'हनुमान', 'मोटू-पटलू' भी दुनिया भर में लोकप्रिय हैं.
उन्होंने देश और दुनिया में भारत के बढ़ते हुए रुतबे, लोगों की पहुंच, उन्नति, आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत की गई अतुलनीय वृद्धि को रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने अक्टूबर में लद्दाख में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस' का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है. यह अभियान हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है. जैसे इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस' का भी उद्घाटन किया है. ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह ‘मेड इन इंडिया' है.”उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भरता हमारी सिर्फ पॉलिसी ही नहीं, यह हमारा पैशन बन गया है. इस योजना को शुरू किए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. आप 10 साल पहले चले जाइए, तब अगर कोई कहता था कि किसी जटिल तकनीक को भारत में विकसित करना है, तो लोगों को विश्वास नहीं होता था. कई लोग इसका उपहास उड़ाते थे. लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में पड़े रहते हैं.”
#PMModiMannKiBaat #MannKiBaat #PMModi,






