खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आगे कहा कि आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं। धनतेरस से दिवाली पूजन का श्रीगणेश होता है। धनतेरस से दीपोत्सव का पर्व प्रारंभ हो जाता है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये दिवाली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है। जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद ये पहली दिवाली होगी, जब इस पर्व को मनाया जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को कहा कि इस साल की दिवाली खास है, क्योंकि 500 सालों में पहली बार भगवान राम अयोध्या मंदिर में यह पर्व मनाएंगे. 

#PMModi #Diwali #Dhanteras,