IND vs SL: ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
बेंगलुरु, (स्पोर्ट्स डेस्क): श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के शानदार अर्धशतकों से भारत ने अपनी दूसरी पारी दूसरे दिन अंतिम सत्र में नौ विकेट पर 303 रन पर घोषित कर श्रीलंका के सामने दूसरे डे नाईट टेस्ट में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा. इस सीरीज में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला भी जमकर गरजा है. वहीं पंत ने पिंक बॉल टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. दरअसल पंत अब भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में कपिल देव, शार्दुल ठाकुर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज कप्तान कपिल देव के नाम था, जिन्होंने 30 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी हुई है.
#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,,







