Ukraine- Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 19वां दिन है लेकिन हालात अभी भी सुधरते नहीं दिखाई दे रहे हैं वहीं  रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी . इससे पहले तीन दौर की बातचीत में दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है. आपको बता दें कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की पहली वार्ता यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर हुई थी. दूसरी बात चीत भी बेलारूस में ही आयोजित की गयी थी. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने को लेकर इजरायल मध्यस्थता कर सकता है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने यह जानकारी दी है. इससे पहले इजरायल के राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट ने रूस और यूक्रेन बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. 

 

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,