भीमताल सड़क दुर्घटना के रेस्क्यू में स्थानीय नागरिकों के सहयोग पर जताया आभार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई सड़क दुर्घटना के रेस्क्यू कार्य में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस और SDRF का सहयोग करने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और SDRF की मदद करने के लिए स्थानीय नागरिकों का साथ आना यह दर्शाता है कि हमारे प्रदेश के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी की सहायता से समय पर कई लोगों का रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों का यह परिश्रम एवं समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







