खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दिल्ली विधानसभा के नतीजों के रुझानों से लगता है बीजेपी की जोरदार वापसी हो रही है. अरविंद केजरीवाल की छवि को इस चुनाव में धक्‍का लगा है, जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को हार मिली है. इस सीट पर बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। जंगपुरा विधानसभा सीट से हार के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से चुनाव लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए. मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे. हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा."

#DelhiElectionResults2025 #DelhiChunavResult2025,