ममता कुलकर्णी ने छोड़ा महामंडलेश्वर का पद
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने के बाद चर्चा में आईं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अब पद से इस्तीफा दे दिया है. ममता कुलकर्णी ने कहा, आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर विवाद हो रहा है. इसके चलते इस्तीफा दे रही हूं. मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी. ममता के महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने के बाद से ही, उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे थे। आज सोमवार को ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता ने आगे कहा, 'मेरे जो गुरू हैं, जिनके सानिध्य में मैंने घोर तपस्या की है, उनका नाम है चैतन्य गगनगिरी महाराज। वे सिद्ध महापुरुष थे। उनकी बराबरी में कोई मुझे नहीं दिखता। मैंने उनके सामने 25 साल टॉप किया है। मुझे कहीं कैलाश जाने, मानसरोवर जाने की जरूरत नहीं। सब ब्रह्मांड मेरे सामने हैं। 25 साल मैंने घोर तपस्या की है। लेकिन, आज सबको आपत्ति हो गई है। ममता कुलकर्णी ने कहा कि मैं श्रीयामाई ममता नंद गिरि मैं इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं. मैं 25 साल से साध्वी हूं और मैं साध्वी ही रहूंगी. ये महामंडलेश्वर का जो सम्मान मुझे दिया गया था, यह पद मुझे 25 की तपस्या के बाद मिला है. इसलिए मिला कि आने वाली पीढी को ज्ञान देने के लिए यह पदवी मिली थी. लेकिन यह कुछ लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया. बॉलीवुड तो 25 साल पहले ही छोड़ दी थी. मैं अपने आप गायब रही. वरना मेकअप और बॉलीवुड से कौन दूर रहता है.
#MAMTAKULKARNI #MamtaKulkarni #MamtaKulkarniinMahakumbh2025,







