बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री होगी "द कश्मीर फाइल्स"
देहरादून, खबर न्यू इंडिया : कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी। सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी। फिल्म में कश्मीर त्रासदी विशेषकर कश्मीर से हिंदुओं के पलायन से जुड़े सही एवं सत्य पक्ष को चित्रित किया गया है
#bollywood, #bollywoodnews, #bollywoodmovies, #indiancinema, #bollywoodsongs, #hindicinema, #indianactress, #movie2022, #thekashmirfiles,,,







