नागपुर हिंसा करने वालों को कब्र से खोदकर निकालेंगे- सीएम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नागपुर में भड़की हिंसा की आंच से पूरे महाराष्ट्र का माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर हिंसा के बार में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर में शांति है। जिन लोगों ने भी हमला किया है उन्हें कब्र से भी खोदकर हम बाहर निकालेंगे। कोई ऐसी चादर नहीं जलाई गई जिसपर आयत लिखी थी। उन्होंने कहा कि जानबूझकर यह अफवाह फैलाई गई कि आयत जलाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और मेरे बयान में कोई फ़र्क़ नहीं है. पुलिस पर हमला करने वाले बचेंगे नहीं. किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे. कब्र में छुपे हैं तो कब्र से निकालेंगे. हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है।
#CMDevendraFadnavis,







