खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ हैं. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कामरा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. कॉमेडियन कुणाल कामरा की एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद तोड़फोड़ मामले में शिवसेना के 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है. अब विधानभवन की सीढ़ियों पर शिवसेना (शिंदे) गुट की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. शिवसेना नेता विधानभवन की सीढ़ियों पर कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

शिवसेना-यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे पर की गई कुणाल कामरा की टिप्पणी का बचाव किया है. उन्होंने कहा कुणाल कामरा ने जो कहा है उसमें सच्चाई है. इसी सरकार ने नागपुर में आग लगाया था, अब मुंबई में आग लगा रही है. कुणाल कामरा ने मनमोहन सिंह का भी मजाक उड़ाया था, उन्होंने सच्चाई बताई है. इस वीडियो से एकनाथ शिंदे का बचा हुआ इमेज भी खत्म हो जाएगा.

 

#KunalKamraControversy #KunalKamra #Maharashtra #EknathShinde,