हैमिल्टन, (स्पोर्ट्स डेस्क)  : आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में अपने छठे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 110 रनों से हराया. युवा बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की जिम्मेदारी से भरी हाफ सेंचुरी की बदौलत और स्नेह राणा की अगुवाई में गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन से भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 110 रन से करारी शिकस्त देकर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने बीच में एक ही स्कोर पर तीन विकेट गंवाए, लेकिन यास्तिका भाटिया की 50 रन की जिम्मेदारी भरी पारी से सात विकेट पर 229 रन बनाने में सफल रहा. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गई.  भारत ने छठे मैच में तीसरी जीत दर्ज की है और वो अब टीम अंक तालिका में वेस्टइंडीज को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है. 

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,