देहरादून, खबर न्यू इंडिया: देहरादून कैंट विधानसभा के शास्त्री नगर में आज शुक्रवार को कैंट विधायक सविता कपूर एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की गरिमामय उपस्थिति में एक विशाल जनसैलाब ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनता ने एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता ने आतंकवाद के विरुद्ध एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए सरकार से इस जघन्य हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

इस आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक तेजपाल सैनी , कार्यक्रम व्यवस्थापक रणजीत सेमवाल , महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, पार्षद वार्ड- 40 विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान , आशीष शर्मा , कमल किशोर लोहनी ,  चयन कुमार , मदन सैनी , कमलेश कुमार , लल्लन कुमार , पूरन सिंह , राजेश सैनी , डॉ. देवेंद्र पच्चीसिया , सविता जोशी , पूनम लोहनी , शिखा वशिष्ठ , मदन बिष्ट , मनोज वर्मा , सतीश साहनी, राजेश चौधरी  एवं  शैलेंद्र सैनी  सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।