दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर धामी सरकार का बुल्डोजर चल गया है, कुछ दिन पहले सीएम पोर्टल पर अवैध मजार को लेकर शिकायत दर्ज कराई गयी थी, जिसके बाद उत्तराखण्ड की धामी सरकार ने एक्शन लेते हुए देहरादून में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया गया है। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह मजार दून अस्पताल के गेट पर बनी हुई थी. बताया जाता है कि ऋषिकेश के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मजार की शिकायत कर जांच करने की मांग की थी. जांच करने के बाद मजार अवैध पाई गई और प्रशासन ने बुलडोजर से इसे गिरा दिया.
इस अवैध मजार के बारे में बारीकी से जांच की गई. साथ ही दून अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई. इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था. लेकिन कोई दस्तावेज ना होने से अवैध मजार को हटाया गया है. देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार के ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया.
-सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून-
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







