लखनऊ/खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीते दिनों में अपने बयान को लेकर विवादों में रहे संभल के दबंग सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है.  अब वह संभल के सीओ नहीं रहेंगे. उनकी जगह नए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. अनुज चौधरी अब चंदौसी के सीओ होंगे.  जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक अनुज चौधरी, अब क्षेत्राधिकारी चंदौसी होंगे. बता दें अनुज चौधरी होली के वक्त पर सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है. होली साल में 1 बार आती है. मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ईद की सिवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया था। अनुज चौधरी का ट्रांसफर ऐसे वक्त में किया गया है जब उनको मिली क्लीन चिट को निरस्त कर उनके खिलाफ दोबारा से जांच शुरू की गई है.
अनुज चौधरी मुजफ्फरनगर के बडेढ़ी गांव के रहने वाले हैं. अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में देश का मान बढ़ा चुके अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे.अनुज चौधरी पूर्व चैंपियन पहलवान रहे हैं. वह अपनी  कद-काठी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. साल 1997 से 2014 तक  अर्जुन अवॉर्डी अनुज राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं और नेशनल गेम्स 2002 व 2010 में उन्होंने दो रजत पदक जीते हैं. 2001 में उन्हें लक्ष्मण अवॉर्ड मिला. फिर 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया.

#SambhalCOAnujChaudharytransferred #SambhalCOAnujChaudhary #COAnujChaudhary #UPNews,