ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के 9 बड़े आतंकी ठिकाने तबाह
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पहलगाम आंतकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना , वायु सेना और नौसेना ने मिलकर 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तयैबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया. ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के शिकार नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए किया गया। नौ ठिकानों की पहचान कर उन्हें बर्बाद किया गया। इन ठिकानों में आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था। ये आतंकियों के लॉन्च पैड थे। भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के टॉप लीडर्स को निशाना बनाया, जो भारत में आतंकवाद गतिविधियों की प्लानिंग में अहम रोल निभाते हैं. ये हमले बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों में किए गए. भारतीय सेना ने साफ किया है कि निशाना सिर्फ आतंकी अड्डों पर था किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं हुआ.
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय सेना ने सटीक कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकाने पूरी तरह बर्बाद करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आम नागरिकों को नुकसान न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पहलगाम के विभत्स हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवार को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में 9 टेरेरिस्ट कैंप्स को निशाना बनाया गया और पूरी तरह से इन्हें बर्बाद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से टेरेरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है. ऑपरेशन में रिक्रूटमेंट सेंटर, ट्रेनिंग एरिया और लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया है, जो पाकिस्तान और पीओजेके में फैले हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि हमले में तबाह मुजफ्फराबाद का सवायनाला कैंप पीओजेके के लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) से 30 किमी की दूरी पर है. यह लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग सेंटर था, जहां से पिछले साल अक्टूबर में हुए सोनमर्ग और गुलमर्ग हमले और अब 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के आतंकियों ने इसी ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग ली थी.
#OperationSindoor # Indiaairstrike ,







