ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी साझा की गई है. इस हमले की वजह से पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट में आ गया है. अब इसको लेकर भारतीय सेना की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ दो महिला अधिकारी शामिल हुईं. इनमें वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी रहीं. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के दृश्य दिखाए गए। सबसे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसके बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी जानकारी साझा की।
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफिंग दी. उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से 1:30 बजे तक ऑपरेशन चला. 9 आतंकी कैंप को बर्बाद किया गया. कर्नल सोफिया ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर इन लक्ष्यों का चयन किया गया, निर्दोष नागरिकों को नुकसान न पहुंचे, इसका ख्याल रखा गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर किसी भी प्रकार की हिमाकत करेगा तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पहलगाम के विभत्स हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवार को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में 9 टेरेरिस्ट कैंप्स को निशाना बनाया गया और पूरी तरह से इन्हें बर्बाद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से टेरेरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है. ऑपरेशन में रिक्रूटमेंट सेंटर, ट्रेनिंग एरिया और लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया है, जो पाकिस्तान और पीओजेके में फैले हैं.
सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों के लिए ट्रेनिंग मुहैया कराई और कैंप बनवाया. उन्हें ट्रेनिंग दी गई. प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों की तरफ से मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. उन्होंने पाकिस्तान का काला चिट्ठा खोलते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों से आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था जो पाकिस्तान और PoK दोनों में फैले हैं. कर्नल सोफिया ने कहा कि 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया और ध्वस्त किया गया. पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान ने व्यवस्थित तरीके से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा है.
इसके अलावा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. मिस्री ने कहा कि 26 नवंबर 2008 को हुए हमले के बाद भारत में हुई किसी आतंकवादी हमले में मारे गए आम नागरिकों की संख्या की दृष्टि से सबसे गंभीर घटना पहलगाम का हमला अत्यधिक बर्बरता पूर्ण था जहां मौजूद लोगों को करीब से उनके परिवारों के सामने सिर पर गोली मारी गई. हत्या के इस तरीके से परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात पहुंचाया गया साथ ही उन्हें यह नसीहत दी गई कि वे वापस जाकर इस संदेश को पहुंचा दें.
#OperationSindoor #MasoodAzharFamilyDead,,






