रविंद्र जडेजा फिर से बने नंबर वन ऑलराउंडर
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से नंबर वन ऑलराउंडर की कुर्सी हासिल कर ली है. जडेजा वेस्टइंडीज के दिग्गज जेसन होल्डर को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं. 385 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ जडेजा पहले नंबर पर है तो जेसन होल्डर 357 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. तीसरे नंबर पर आर अश्विन बरकरार हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत के कुछ खिलाड़ियों को इस रैंकिंग में फायदा हुआ हैं तो कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ हैं. पिछली रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को हुआ था. जडेजा ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर चले गए थे लेकिन ताजा रैंकिंग में एक बार फिर इन्हें फायदा हुआ है.
#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,







