एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना वायरस का खतरा !
कई देशों में कोविड के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं. पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. इसे देखते हुए एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी जारी कर दी है. चेतावनी कोरोना के नए खतरनाक वेरिएंट को लेकर जारी की गई है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि कोविड-19 का खतरनाक डेल्टाक्रॉन वेरिएंट सामने आ सकता है. लगभग हर जगहों पर पाबंदियां हटने लगी हैं, ऐसे में कोविड के नए वेरिएंट और इसके तेजी से फैलने का खतरा बढ़ने लगा है. प्रतिबंध हटाए जाने के साथ आशंका है कि वायरस का एक खतरनाक नया रूप सामने आ सकता है. इससे पहले पूरी दुनिया में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने लोगों को तेजी से अपनी जद में लिया था. चेतावनी में यह भी कहा गया है कि वायरस के नए वेरिएंट की खबर उसके आने के कई दिन बाद लगती है. ऐसे में संक्रमण को लेकर अब भी सतर्क रहने की जरूरत है. कोरोना वायरस का नया डेल्टाक्रॉन वेरिएंट हाल ही में सामने आया है. यह डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना है.






