मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन
हरिद्वार, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क )। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंच कर हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और गंगा आरती में शामिल हुए।। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जगत गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पूजा-आरती के बाद पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार दोबारा जनादेश देकर प्रदेश में एक मिथक तोड़ा है। धामी ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से कामना की है कि उत्तराखंड आगे बढ़े और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने।
#uttarakhandbjp, #uttarakhandcongress, #election2022, #harishrawat, #cmdhami, #puskharsinghdhami, #bjputtarakhand,







