देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मरुधरा किसना यूनियन के प्रदेश सलाहकार गोविन्द ठाकुर ने बताया कि आज देश के हर कोने मे अराजकता फैली हुई है कहीं धर्म के नाम पर हिंसात्मक तो कहीं आतंकवाद के नाम पर, कहीं देश मे बलात्कार जेसे मामले तो कहीं लूट मार जेसे मामले, अपराध की सीमा काम होने की बजाय बढ़ती जा रही है वही देखे तो पिछले 5 सालो मे केंद्र मे भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी कई राज्यों मे धर्म के नाम पर हिंसात्मक घटना खूब जोरों पर है, बात बलात्कार के मामलों की करे तो देश मे प्रति वर्ष 30000 का आकड़ा पार हो रहा है, क्या भाजपा सरकार को जो पूर्ण बहुमत से सत्ता मे है उन्हें देश मे इसे मामलों मे कठोर नियम लागू नहीं करने चाहिए, आम जनता से लेकर हमारे बोर्डर पर खड़े सिपाही तक सुरक्षित नहीं है, भाजपा सरकार को देश के हालात को देखते हुए हमारे देश के संविधान मे इन मामलों को लेकर कई संशोधन करने की जरूरत है, जनता को जो प्रधानमंत्री इस समय मिला है वो दोवारा नहीं मिल सकता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कानून मे बदलाव करना चाहिए .