RR vs MI: मुंबई ने जयपुर में 13 साल बाद राजस्थान को 100 रनों से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई इंडियंस ने जयपुर में 13 साल से चल रहा जीत का सूखा खत्म कर राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दे दिया था. रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बल्ले से आंधी के बीच रनों का तूफान देखने को मिला. रिकेल्टन ने 38 गेंद में 61 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. दूसरे छोर से रोहित शर्मा भी बरसे, उन्होंने 36 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जिसकी बदौलत मुंबई ने राजस्थान को 16.1 ओवरों में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया. राजस्थान की तरफ से गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए.
#RRvsMI #IPL #IPL2025,







