खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने के लिए डेडलाइन तय किया है. इसी के मद्देनजर नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी के चलते आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.  नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया.  छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, एक हमारा जवान घायल हुआ है, वह खतरे से बाहर है. जवानों ने करिश्मा कर दिखाया है. 26 से ज्यादा नक्सली मारे गये है. अंतिम सर्च ऑपरेशन चल रहा है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है. नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर का इलाका है, वहां पर डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है. ये बहुत बड़ी सफलता है. अभी सर्च अभियान जारी है। जिसके बाद स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। 

#ChhattisgarhNaxalEncounter #NaxalitesEncounter,