(स्पोर्ट्स डेस्क): राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। चेन्नई ने पहले खेलने के बाद 187 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 36 और संजू सैमसन ने 41 रनों की पारी खेली. इससे पहले आकाश मधवाल और युद्धवीर सिंह ने गेंदबाजी में 3-3 विकेट झटके थे. सीएसके के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मैच विनिंग पारी खेली. वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। 

#CSKvsRR #IPL #IPL2025 #RahulDravid #BCCI,